Friday, September 27, 2024

विश्व हिन्दी दिवस पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

 


हिन्दी पखवाड़ा २०२४ के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय तेनाली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | इसी के अंतर्गत १४ सितम्बर २०२४ (विश्व हिन्दी दिवस ) के उपलक्ष्य में विद्यालय के पुस्तकालय में एक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया |

प्रदर्शनी के अंतर्गत  पुस्तकालय में उपलब्ध हिन्दी भाषा में लिखित सभी पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया |  

सर्वप्रथम आदरणीय प्राचार्य महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किआ गया एवं जीवन में हिन्दी भाषा एवं पुस्तकों के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया |

तत्पश्चात विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कक्षावार प्रदर्शनी का दौरा किया |


 

No comments:

Post a Comment